गुमला : प्रेमिका के घर के पास बिजली टॉवर में चढ़कर एक किशोर ने दे दी जान

Gumla News: गुमला के भरनो थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 16 वर्षीय किशोर बिरसा उरांव ने कथित प्रेम प्रसंग से आहत होकर हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगा ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव के 16 वर्षीय पुत्र बिरसा उरांव ने रांची गुमला मार्ग एनएच 43 कादोजोरा हाथी पुल के पास बुधवार की सुबह हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आसपास के लोगों ने उसे टॉवर में चढ़ते देखा और उसे उतारने का प्रयास भी किया. परंतु उक्त किशोर सबसे ऊंचे टॉवर में चढ़कर फांसी लगा लिया. लोग उसे बचा नहीं पाए. 

बचाने की कोशिश नाकाम, घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना के बाद परिजन सहित सैकड़ों लोग उक्त स्थल पर जमा हो गए. बेड़ो पुलिस को सूचना दी गई है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने शादी करने से मना किया, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली. प्रेमिका का घर घटना स्थल के आसपास बताया जा रहा है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस के आने का इंतजार

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग मौके पर पुलिस के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >