गुमला. गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. मौके पर सर सीवी रमन की विरासत का सम्मान करने और प्रतिभागियों के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू व मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने दीप जला कर व सर सीवी रमन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम में निदेशक अभिजीत कुमार ऑनलाइन भाग लिए. उन्होंने विद्यार्थियों से साइंस के प्रति जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया. कहा कि तकनीक का जन्म विज्ञान की कोख से होता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय छात्रों में अपार प्रतिभा है और इसे निखारने के लिए गुमला पॉलिटेक्निक अपनी स्थापना के समय से ही प्रतिबद्ध है. इस दौरान भौतिकी के व्याख्याता अमृत कुमार पाठक ने सीवी रमन प्रभाव पर ज्ञानवर्धक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उपस्थित लोगों को अभूतपूर्व खोज और विज्ञान के क्षेत्र में इसके महत्व से अवगत कराया गया. कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच सार्वजनिक भाषण, ड्राइंग, सामान्य ज्ञान, मॉडल प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें केंद्रीय विद्यालय गुमला, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला सीएम एसओइ गुमला, हेरिटेज डीपीएस स्कूल पनसो, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल गुमला, सरस्वती शिशु मंदिर गुमला व सेंट मैरी पब्लिक स्कूल टोटो के छात्रों ने भाग लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीइएम) क्षेत्रों में अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन किया. इसमें पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहल आर्यन श्रीवास्तव, द्वितीय अयान आलम व तृतीय स्थान पर मोहम्मद आजम रहा. इस प्रकार ड्राइंग में अभिषेक कुमार, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी व खुशबू परवीन, सामान्य ज्ञान में अभिषेक कुमार, प्रिंस राज, शुभम कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. मॉडल प्रदर्शनी में रुकावट से बचने वाला रोबोट के लिए प्रथम पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार बीमारी रोकने वाले पौधे और बीज हेतु जिला सीएम एसओइ गुमला व तृतीय पुरस्कार सोलर एनर्जी वॉटर व्हील के लिए जिला सीएम एसओइ गर्ल्स गुमला, स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम के लिए गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज व फायर फाइटर रोबोट मॉडल के लिए गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज को सम्मानित किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 1200, 800 व 500 एवं मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
छात्रों में अपार प्रतिभाएं, जिसे निखारने के लिए गुमला पॉलिटेक्निक प्रतिबद्ध : निदेशक
गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना
