इस गांव के लोगों की सरकार से टूट चुकी है आस, अब श्रमदान कर खुद बना रहें सड़क

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा हम सरकार की बहुत आशा देख चुके हैं. अब हम खुद सड़क बनायेंगे. क्योंकि सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रही है. और ना ही प्रखंड प्रशासन की नजर हमारे गांव की ओर है.

गुमला : प्रखंड के गोमट गांव के ग्रामीणों ने गोया से गोमट गांव तक दो किमी कच्ची सड़क को श्रमदान कर मरम्मत की. जानकारी के अनुसार गोमट गांव के ग्रामीण उक्त जर्जर सड़क से परेशान थे. आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाया करता था. जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान करते हुए सड़क की मरम्मत की.

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा हम सरकार की बहुत आशा देख चुके हैं. अब हम खुद सड़क बनायेंगे. क्योंकि सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रही है. और ना ही प्रखंड प्रशासन की नजर हमारे गांव की ओर है.

अंत में हम लोगों ने खुद ही श्रमदान कर दो किमी सड़क बनायी है. श्रमदान करने वालों में विपुल सिंह, प्रदीप उरांव, विनोद उरांव, वीरेंद्र उरांव, पंकज उरांव, कर्मदयाल उरांव, महेंद्र लोहरा, दुखन लोहरा सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >