मौत को छूकर लौटा आशिक: गुमला में गर्ल फ्रेंड से झगड़ा के बाद नदी में लगाई छलांग, पैर की हड्डी चकनाचूर

Gumla News: इश्क में तकरार और फिर जान देने की कोशिश! झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर (नावाटोली) में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर हुई बहस के बाद सफी नदी के पुल से छलांग लगा दी. 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का पैर टूट गया है. दोस्तों की सूझबूझ से उसकी जान बच गयी. युवक को गुमला सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Gumla News, गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना के नावाटोली गांव में एक युवक ने इश्क, तकरार और फिर जान देने की कोशिश का हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला. प्रेमिका से फोन पर हुई मामूली कहासुनी के बाद 30 वर्षीय विकास एक्का ने गुस्से में आकर सफी नदी के पुल से छलांग लगा दी. 20 फीट नीचे गिरते युवक के पैर की हड्डी टूट गयी. गनीमत रही की मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाल लिया. वरना जान भी जा सकती थी.

प्रेमिका से बहस होने के बाद लगा दी छलांग

परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नावाटोली निवासी विकास एक्का शाम करीब चार बजे सफी नदी पुलिया पर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. इस दौरान उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर बहस हो गयी. आवेश में आकर विकास ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी. जैसे ही विकास नदी में गिरा. उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों के होश उड़ गये. उन्होंने बिना देर किये नदी में छलांग लगायी और डूब रहे विकास को कड़ी मशक्कत के बाद किनारे तक खींच कर लाये. इसके बाद निजी वाहन की मदद से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, क्रिमिनल कार्रवाई पर लगाई रोक

ऊंचाई से छलांग लगाने की वजह से पैर में हुआ गंभीर फ्रैक्चर

चैनपुर सीएचसी में प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि ऊंचाई से गिरने के कारण विकास के एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. बेहतर इलाज और एक्स-रे की सुविधा के लिए उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मौके पर मौजूद दोस्तों ने बताया कि विकास काफी गुस्से में था और उसने बिना सोचे-समझे यह कदम उठाया. घटना के बाद से ही नावाटोली व आसपास के इलाकों में प्रेम-प्रसंग और इस आत्मघाती कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Also Read: हफ्ते में तीन दिन चलेगी धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन, रांची रोड में ठहराव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >