अवैध बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने अवैध बोतल शराब बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

gumla news, ghaghra news गुमला : थाना क्षेत्र के बड़काडीह निवासी अजय साहू की दुकान से घाघरा पुलिस ने शराब बरामद किया. वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात अजय साहू की दुकान पर छापा मारा गया,

जहां अजय की दुकान और आवास से 130 बोतल अलग-अलग ब्रांड की शराब से भरी बोतलें बरामद हुई. शराब बरामद होने की सूचना पर टीम गठित कर कौशलेंद्र सिंह व हेमराज कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गयी, जहां से अजय साहू को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं अवैध रूप से रखी गयी शराब को जब्त कर लिया गया.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >