गुमला में लिव-इन पार्टनर से बहस के बाद युवती ने दी जान, बिलखती रह गई 1 साल की मासूम

Gumla News: गुमला के सिसई में 22 वर्षीय अंजली कुल्लू ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने उनकी एक साल की मासूम बच्ची को बेसहारा कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

गुमला, (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट): गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया पहाड़ टोली गांव में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां 22 वर्षीय अंजली कुल्लू नामक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दुखद घटना ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि एक साल की मासूम बच्ची को भी बेसहारा कर दिया है. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

लिव-इन रिलेशनशिप और विवाद की कहानी

जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली कुल्लू का करीब एक वर्ष पूर्व रोहित टोप्पो के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उनकी एक साल की एक बेटी भी है. बताया जा रहा है कि साथ रहने के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. पति रोहित टोप्पो घाघरा में रहता था, जबकि अंजली अधिकांश समय अपने मायके पंडरिया पहाड़ टोली में ही बिताती थी.

Also Read: अब ग्रामीण इलाकों में भी सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य

घर में अकेली पाकर उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों के मुताबिक, बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच फोन पर तीखी बहस हुई थी. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, अंजली की छोटी बहन ‘मंईयां सम्मान योजना’ के काम से बाहर गई थी और उसकी मां बच्ची को घुमाने ले गई थी. इसी दौरान अंजली ने तौलिया का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जब परिजन घर लौटे, तो अंजली को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए.

गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू की. इस आत्महत्या के पीछे की मुख्य वजह आपसी कलह मानी जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से छानबीन कर रही है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

Also Read: Deoghar: डीसी ने दी चेतावनी, पेट्रोल की किल्लत पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >