Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक 'फुल टाइट' सुरक्षा

Gumla Municipal Election 2026: गुमला में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है! डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हरिश बिन जमां ने केओ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया. नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश दिये गये हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Gumla Municipal Election 2026, गुमला: गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को केओ कॉलेज गुमला स्थित मतगणना केंद्र व एनआइसी में सुरक्षित रखी मत पेटिकाओं का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. जारी अधिसूचना के तहत गुरुवार से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इधर अधिकारियों ने केओ कॉलेज गुमला स्थित मतगणना केंद्र के निरीक्षण के कम में डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर व स्ट्रांग रूम का बारीकी से जायजा लिया.

गुमला डीसी ने पदाधिकारियों को क्या निर्देश दिये

गुमला डीसी ने केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, पारदर्शी व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाये. वहीं पुराने एनआईसी भवन में सुरक्षित रखी मत पेटिकाओं की स्थिति, सुरक्षा व अभिलेख संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये.

Also Read: Chaibasa: VB-G RAM G से 125 दिन रोजगार की गारंटी, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बताई खासियत

गुमला डीसी ने किन चीजों की बतायी प्राथमिकता

गुमला डीसी ने कहा कि मतदान, मतगणना व सामग्री के आवागमन से संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार समेत वरीय पदाधिकारी व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: गांव के बाद अब शहरों में सेंध लगाने की तैयारी में JMM, इस फॉर्मूले के तहत हो रहा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >