Cash Money Football Tournament: भरनो प्रखंड के परसा गांव स्थित खेल मैदान में एएफसी परसा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मुकाबला आर्यन क्लब रायकेरा और सुमित ब्रदर्स इटकी के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में सुमित ब्रदर्स इटकी ने रायकेरा को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
विजेता टीम को मिले 50 हजार रुपए और शील्ड
मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विजेता सुमित ब्रदर्स इटकी की टीम को 50 हजार रुपए नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता आर्यन क्लब रायकेरा की टीम को प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने 30 हजार रुपए नकद और शील्ड प्रदान किया. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को आठ-आठ हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें- गुमला की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जूनियर नेशनल फुटबॉल में झारखंड ने बिहार को 5-0 से हराया
ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को मिलता है मंच
समापन समारोह में विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलता है. प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही.
आयोजन में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अभिषेक लकड़ा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा, पंचू उरांव, रमेश उरांव, विनय उरांव, कमेटी अध्यक्ष मीर आरिफ, मीर मंसूर, साफिल फरास, शंकर उरांव, मीर अनवर, मीर जुलफान, चंगेज खान, मंगरा उरांव, मीर दुबराज, हकीम खान, मीर गुलजार, जाबू फरास, सोबराती अंसारी, दीपक उरांव, दिलीप उरांव, जमाल फरास सहित आयोजन समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu को JMM ने दी श्रद्धांजलि, भूषण तिर्की बोले- हर पल महसूस होगी उनकी कमी
