गुमला में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

गुमला शहर में हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है. यह गिरोह शहर में कई चोरियों में संलिप्त था.

गुमला.गुमला शहर के कुम्हार ढलान, लोहरदगा रोड स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है.

गिरफ्तार आरोपियों में खड़ियापाड़ा निवासी अंबर टोप्पो उर्फ पटर (19), लातेहार निवासी रोबर्ट तिर्की (25), वर्तमान पता पुग्गू प्रतापपुर, गुमला, चिरोटांड़ निवासी विवेक सुभाष (18), वर्तमान पता डुमरटोली, गुमला, सिसई रोड निवासी चंदन वर्मा (39) और आजाद बस्ती, गुमला निवासी मो नदीम अंसारी (35) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता रही है.

चोरी के बाद नेहा केरकेट्टा ने थाने में दिया था आवेदन

चोरी की घटना के बाद कुम्हार ढलान निवासी नेहा केरकेट्टा ने गुमला थाना में आवेदन दिया था. आवेदन के अनुसार, आठ सितंबर 2026 को उनके घर में चोरी की घटना हुई थी. घर की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण, नकद रुपये समेत अन्य सामान गायब मिले थे.

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि चोरी हुए सामान में सोने की तीन जोड़ी कानबाली, मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल व चेन शामिल हैं. इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये नकद, घड़ी और मोबाइल भी चोरी हुए थे. घटना को लेकर 10 सितंबर को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >