काम करने दिल्ली गई गुमला की बेटी हुई लापता, मां ने दर्ज की शिकायत

Missing Girl Case : गुमला में एक मां ने अपनी लापता बेटी को लेकर पुलिस से मदद मांगी है. महिला का कहना है कि नौकरी के नाम पर बेटी को दिल्ली ले जाया गया था, लेकिन लंबे समय से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Missing Girl Case : गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बलातु पाट हेलता गांव निवासी सकलमनी उरांइन ने घाघरा थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगाई है. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पांच साल पहले घाघरा थाना क्षेत्र के पाकरटोली निवासी जितेंद्र महतो और उसकी पत्नी सीता देवी उनकी बेटी को काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गए थे. 

बेहतर भविष्य की उम्मीद में बेटी को भेजा था दिल्ली

सकलमनी ने बताया कि बेटी के बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने उसे उनके साथ भेज दिया था. दिल्ली जाने के बाद शुरुआती दिनों में महीने में एक बार बेटी से बातचीत होती थी. बातचीत के दौरान बेटी अक्सर घर लौटने की इच्छा जाहिर करती थी.

फरवरी 2024 से बेटी से टूटा संपर्क

महिला ने बताया कि फरवरी 2024 के बाद से बेटी से उनकी बातचीत पूरी तरह बंद हो गई. संपर्क नहीं होने पर उन्होंने कई बार जितेंद्र महतो के घर जाकर बेटी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की.

पूछताछ करने पर बहाने और धमकी देने का आरोप

सकलमनी के अनुसार, हर बार बेटी के बारे में पूछने पर अलग-अलग बहाने बनाए गए. बाद में जितेंद्र ने कहा कि उनकी बेटी आठ हजार रुपये का मोबाइल लेकर कहीं चली गई है. महिला का आरोप है कि जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो उन्हें डराया-धमकाया गया और कहा गया कि बेटी को वापस नहीं लाया जाएगा.

पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सकलमनी उरांइन ने घाघरा थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. मामले को लेकर थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >