Gumla: स्कॉर्पियो से 1 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पुलिस ने 4 तस्करों को धर दबोचा

Gumla: गुमला जिले के पालकोट ने करीब 1 करोड़ रुपये के गांजा के साथ 4 तस्करों को धर दबोचा है. उनके पास से 132 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 132 किलो गांजा बरामद किया है. 4 गांजा तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं. गांजा को हुंडई कार व स्कॉर्पियो से ओडिशा राज्य से गुमला लाया जा रहा था. पालकोट पुलिस व क्यूआरटी (Quick Response Team) ने एकदम सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा को जब्त किया. बताया जा रहा है कि 132 किलो गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. गुमला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का हुंडई कार एवं एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन से नशीले पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जा रही है.

चेकपोस्ट लगाकर की गई चेकिंग, तब पकड़ाए स्मगलर

इस सूचना की जांच के लिए बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. साथ ही उस टीम में पालकोट थाना की पुलिस व क्यूआरटी को भी शामिल किया गया. रविवार की सुबह-सुबह पालकोट थाना के दतली डैम पुल के समीप जंगल के पास पुलिस और क्यूआरटी टीम द्वारा चेकनाका लगाया गया. उक्त स्थल में वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के अनुसार संदेह वाले वाहनों को रोका गया. सभी वाहनों की बारी-बारी और अज्ञात व्यक्तियों की तालाशी ली गयी. तभी हुंडई कार और स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी के दौरान गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया. गाड़ी में बैठे लोगों से पूछे जाने पर उन लोगों ने बताया कि लगभग 132 किलोग्राम गांजा है. गांजा को जब्त किया गया और तस्करी में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

तस्करों के पास से बरामद सामान

  • 132 किलो ग्राम गांजा
  • एक काला रंग का हुंडई कार
  • एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो
  • चार मोबाइल फोन

गिरफ्तार गांजा तस्कर

  • अमीत साहू, पिता – मुखलु साहू, गांव कसीरा, थाना गुमला.
  • प्रदीप गोप उर्फ पिंटू, पिता – एतवा गोप, गांव भंडरिया, थाना गुमला.
  • शिव कुमार साहू, पिता – रामलखन साहू, गांव लांजी, थाना गुमला.
  • कुलदीप प्रसाद साहू, पिता – यदुनाथ साहू, गांव मुरगू, थाना सिसई.

छापेमारी दल में शामिल लोग

बसिया अनुमंडल के SDPO नाजिर अख्तर, पालकोट के थानेदार तरूण कुमार, पालकोट थाना के सहायक अनुसंधान निरीक्षक देवनारायण महतो, पालकोट थाना के सशस्त्र बल व गुमला की क्यूआरटी थी.

ये भी पढ़ें…

Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 30 से ज्यादा घायल

रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >