साइबर ठगी का सदमा सह न सका झारखंड का किसान, 68 हजार रुपए गंवाने के बाद लगा ली फांसी

Gumla Farmer Commits Suicide: झारखंड के गुमला जिले का एक किसान साइबर ठगी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका. उसने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Gumla Farmer Commits Suicide: झारखंड का एक किसान साइबर ठगी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका. उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. साइबर क्रिमिनल्स ने उसके बैंक अकाउंट से 68 हजार रुपए निकाल लिये. इससे निराश किसान ने अपने घर के पीछे के आम के पेड़ पर फंदा टांगकर उससे झूल गया. घटना गुमला जिले में हुई है. किसान का नाम मोरहा उरांव है. उसकी उम्र 55 साल थी. गुमला सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव के रहने वाले मोरहा उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगी है. मरने से पहले उसने एक परचा लिखा था, जो उसकी जेब से बरामद हुआ है, उसमें लिखा है- साइबर ठगी का शिकार, भाई जगना, प्यारी झिमी… क्षमा करना… मोबाइल में मैसेज देखना… समझ जाना… मोरहा उरांव.

आम के पेड़ के पास शव देखने के लिए पहुंची ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

मोरहा उरांव को राइस मिल से मिले थे 68 हजार रुपए

मोरहा उरांव के भाई जगना उरांव ने पत्रकारों को बताया कि उसके भाई ने राइस मिल को अपनी धान बेची थी. मोरहा को इससे 68 हजार रुपए मिले थे. बैंक में रखे उसके सारे पैसे साइबर क्रिमिनल्स ने निकाल लिये. पूरी जमा पूंजी गंवाने के बाद मोरहा उरांव काफी परेशान रहने लगा था. बच्चों की परवरिश और पढ़ाई को लेकर चिंतित था. आखिरकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

मृतक किसान के भाई का बयान.

सुबह घर के पीछे पेड़ से लटका मिला किसान मोरहा उरांव का शव

परिजन जब मंगलवार की सुबह उठे, तो उसे घर में नहीं देखकर खोजबीन की. इसी दौरान उसे घर के पीछे आम के पेड़ के सहारे फांसी पर लटका पाया. इसकी सूचना गुमला पुलिस को दी गयी. गुमला पुलिस के एएसआइ अरविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

एएसआइ बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे

एएसआइ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की हर बिंदु पर बारीकी से छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >