गुमला ने सिमडेगा को 79 रनों से हराया

गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजबान गुमला ने सिमडेगा को 79 रनों से पराजित किया.

प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजबान गुमला ने सिमडेगा को 79 रनों से पराजित किया. गुमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 36वें ओवर में गुमला की पूरी टीम 145 रनों पर ऑल आउट हो गयी. जिसमें हर्ष राज ने 44, अमर उरांव ने 32 और सौरभ साहू ने 29 रनों के योगदान दिया. वहीं, सिमडेगा की ओर से आदयुत सिंह ने 10 रन देकर 5 विकेट और सोमित ने 32 रन देकर दो विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी सिमडेगा की टीम गुमला के गेंदबाज प्रेम संदीप लकड़ा के सामने नहीं टिक सकी. प्रेम ने 10 ओवर में 25 रन देकर 8 विकेट झटके. वहीं सिमडेगा की ओर से सृजन ने 18, सोमित ने 16 और फैजान ने 10 रनों का योगदान दिया. जेएससीए द्वारा प्रतिनुक्त टीआरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज़्ज़ाइर, स्कोरर राजेश कुमार द्वारा गुमला के प्रेम संदीप लकड़ा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. चतरा और सिमडेगा के बीच मुकाबला आज प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले मैं 19 जनवरी को चतरा और सिमडेगा के बीच मैच होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >