गुमला में एक युवती के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना उस समय हुई जब परिवार शादी (छेका) की तैयारियों में व्यस्त था. खुशियों के माहौल के बीच युवती के गायब होने से घर में मातम जैसा वातावरण बन गया. बताया जाता है कि युवती बीती रात अचानक घर से लापता हो गयी. सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो आसपास के इलाकों में खोजबीन की गयी और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
युवती की मां ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. आवेदन में कहा गया है कि आरोपी युवक अपने मामा के घर में रहता है और पहले से ही युवती के संपर्क में था. परिजनों का संदेह है कि उसी युवक ने योजना बनाकर युवती को अपने साथ ले गया है. परिवार का कहना है कि युवती का छेका होने वाला था और इसी बीच उसका इस तरह से लापता होना कई सवाल खड़े करता है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.