सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत

आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया

आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया

बसिया.

बसिया थाना के देवीगुड़ी चौक के समीप सोमवार की शाम को सड़क दुर्घटना में बसिया मुंडाटोली निवासी बिरसा लोहरा की पुत्री नंदनी कुमारी (6) की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-ओड़िशा मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी की अनुसार नंदनी कुमारी नहाने के लिए सड़क की दूसरी ओर स्थित कुआं पर गयी थी. नहाने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी सिमडेगा की ओर से तेज गति से आ रहे लोहे के प्लेट लदे एक ट्रेलर की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते थानेदार पुनीत मिंज घटनास्थल पहुंच कर जाम हटाने की कोशिश की. लेकिन जामकर्ता जाम हटाने को तैयार नहीं थे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इधर, थानेदार की सूचना पर सीओ नरेश मुंडा पहुंचे. सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल में मृतका के परिजन को 10 हजार रुपये दिया. साथ ही ग्रामीणों ने ठोकर बनाने की मांग की. प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >