शंख मोड़ मांझाटोली में आयोजित हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवेन स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति

रायडीह के शंख मोड़ मांझाटोली में गणेश पूजनोत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेवेन स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा. भक्ति और नागपुरी गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे.

रायडीह. श्री गणेश पूजा समिति, शंख मोड़ मांझाटोली की ओर से गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. भक्ति गीतों, संगीत और नागपुरी गीतों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा नेता मिशिर कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत मुखिया चुयां कुजूर ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि मिशिर कुजूर ने गणेश पूजनोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं. उन्होंने आयोजन के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की.

विशिष्ट अतिथि चुयां कुजूर ने कहा कि गणेश पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी एकता के प्रतीक हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर मिलता है. उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सेवेन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति रही. कलाकारों ने भक्ति भजनों के साथ लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी. इसके बाद नागपुरी गीतों की धुन पर युवक-युवतियों के साथ ग्रामीण भी देर रात तक झूमते रहे. गीत-संगीत के बीच पूरा कार्यक्रम स्थल उत्सव के रंग में डूबा रहा.

आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में दिपक कुजूर, कमलेश कुमार झा, असरफ राय लालो, राकेश कुमार झा, बिनोद कुमार गुप्ता, प्रमोद प्रसाद, मनिष कुमार झा, शैलेश कुमार झा, निलेश कुमार झा, शंभू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >