नौकरी का झांसा देकर युवकों से वसूले रुपये? पुलिस हिरासत में आरोपी ने खोले कई राज

पालकोट में 108 एंबुलेंस सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट

पालकोट. प्रखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है. चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन पद पर बहाली के लिए 45 हजार रुपये ठगे गए हैं. मामले में पीड़ित युवक के पिता व्यास सिंह ने पालकोट थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने सम्मान फाउंडेशन रांची के माध्यम से गुमला जिले में कार्यरत 108 एंबुलेंस सेवा के कंट्रोलर नवीन कुमार पर ठगी का आरोप लगाया है.

नौकरी का झांसा देकर 45 हजार की ठगी

व्यास सिंह ने बताया कि उनके पुत्र आयुष कुमार सिंह से बहाली के नाम पर 45 हजार रुपये लिये गये थे. इसके बाद आयुष ने चार महीने तक पूरी निष्ठा से कामडारा सीएचसी में काम भी किया, लेकिन उसे न तो काम का मेहनताना मिला और न ही नौकरी की कोई उम्मीद. खाली हाथ लौटने पर परिवार को ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी.

आरोपी ने स्वीकार की कई जिलों के युवकों से ठगी

थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में उसने कई लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने पालकोट के अलावा कामडारा, बसिया, लोहरदगा और तमाड़ क्षेत्र के युवकों से भी ठगी करने की बात स्वीकार की है. उसने कुल कितने लोगों को ठगा या कितने रुपये की ठगी की, इस बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस की हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. ठगी के आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >