गुमला: जिला प्रशासन गुमला ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वय वंदना कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू किया है. यह अभियान तीन अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा. इसके तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथियों पर विशेष शिविर लगाये जायेंगे. शिविरों में पात्र वरिष्ठ नागरिकों का आधार कार्ड के माध्यम से वय वंदना कार्ड बनाया जायेगा.
कार्ड बनने के बाद लाभुक आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में आवश्यकता पड़ने पर पूरी तरह निःशुल्क उपचार करा सकेंगे. कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा. उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.
उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम शिविर में आधार कार्ड के साथ पहुंचकर वय वंदना कार्ड बनवाने और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया.
अभियान के तहत वार्डवार शिविर
8 अगस्त: वार्ड 3, डुमरटोली
10 अगस्त: वार्ड 4, खड़ियापाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र
12 अगस्त: वार्ड 5, भट्ठी मोहल्ला
14 अगस्त: गौसनगर
17 अगस्त: वार्ड 6, रश्मि नगर नदीटोली
18 अगस्त: वार्ड 7, शांति नगर
19 अगस्त: वार्ड 8, घाटो बगीचा
21 अगस्त: वार्ड 4, इस्लामपुर भुइयांटोली आंबेडकर आंगनबाड़ी केंद्र
24 अगस्त: वार्ड 9, आजाद बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र
25 अगस्त: वार्ड 10, हुसैन नगर
27 अगस्त: कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड
29 अगस्त: वार्ड 11, डाड़ुटोली आंगनबाड़ी केंद्र
31 अगस्त: वार्ड 12, लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर
1 सितंबर: वार्ड 13, चेटर आंगनबाड़ी केंद्र
2 सितंबर: लोहरदगा रोड, कुम्हार टोली
3 सितंबर: वार्ड 14, रजा कॉलोनी आंगनबाड़ी केंद्र
5 सितंबर: वार्ड 15, धोबी मोहल्ला मेन रोड
7 सितंबर: धोबी मोहल्ला, लोहरदगा रोड (लायंस क्लब के समीप)
8 सितंबर: वार्ड 1, करमटोली एवं वार्ड 16, आंगनबाड़ी केंद्र
9 सितंबर: आंगनबाड़ी केंद्र
10 सितंबर: वार्ड 17, शास्त्री नगर (अशोक भंडार के समीप)
11 सितंबर: वार्ड 18, करमटोली रोड (गणेश मंदिर के समीप)
12 सितंबर: वार्ड 19, मुरली बगीचा, लेक साइड के समीप
15 सितंबर: मुरली बगीचा, नकुलनगर (आंगनबाड़ी केंद्र के समीप)
16 सितंबर: वार्ड 20, बड़ाइक मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र
17 सितंबर: वार्ड 21, डीएसपी रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी
18 सितंबर: वार्ड 22, पालकोट रोड, सरनाटोली आंगनबाड़ी केंद्र
