एक लाख 12 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

जेफ्रियानुस केरकेट्टा ने सदर थाना में आवेदन सौंपक मोहम्मद सप्पू आलम के खिलाफ एक लाख 12 हजार रुपये का चिप्स, बालू व ईंट गिराने के नाम पर ठगी किये जाने की शिकायत दर्ज करायी है.

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के करमडीपा निवासी जेफ्रियानुस केरकेट्टा ने सदर थाना में लिखित आवेदन सौंपकर खड़ियापाड़ा आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद सप्पू आलम के खिलाफ एक लाख 12 हजार रुपये का चिप्स, बालू व ईंट गिराने के नाम पर ठगी किये जाने की शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. आवेदन में जेफ्रियानुस ने कहा है कि वे मूल रूप से गुमला के लुपुंग पाट गांव निवासी है. लेकिन वर्तमान में करमडीपा में घर बना रहे हैं. घर बनाने के लिए चिप्स, बालू व ईंट गिराने के लिए मोहम्मद सप्पू को पैसा दिया था. उसने पैसे के एवज में कुछ मेटेरियल गिराया. लेकिन और सामान गिराना बंद कर दिया. एक लाख 12 हजार रुपया उसके पास रह गया है. इसके बाद वह न तो मेटेरियल गिरा रहा है और न ही पैसा वापस कर रहा है. वह छह माह से टालमटोल कर दौड़ा रहा है. इधर चार माह से वह फोन भी नहीं उठा रहा है. जेफ्रियानूस ने आवेदन के साथ मोहम्मद सप्पू को दिये गये राशि का ऑनलाइन ब्योरा भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >