11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत

सिसई. थाना क्षेत्र के शियांग नावा टोली गांव में शनिवार को बिजली प्रवाहित 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में पशुपालक नारायण साहू को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार नारायण साहू शनिवार सुबह अपने पशुओं को चराने के लिये खेत की ओर ले गये थे. इसी दौरान खेत में गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर दो गाय और दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं नारायण साहू एवं अन्य पशु भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करायी. बाद में विभाग की ओर से खुर्शीद अंसारी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. जेसीबी मशीन की मदद से मृत पशुओं को दफना दिया गया. नारायण साहू ने बताया कि मृत पशुओं में एक गाय गर्भवती थी. उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार उन्हें यह जानकारी नहीं है कि 11 हजार वोल्ट का तार कब से जमीन पर गिरा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >