बस पड़ाव में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस पहुंची तो मची अफरा-तफरी; 4 धराये

गुमला पुलिस ने ललित उरांव बस पड़ाव में छापेमारी कर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 8,930 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

गुमला़. गुमला सदर थाना की पुलिस ने ललित उरांव बस पड़ाव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़कर थाना लाया. पुलिस ने इनके पास से जुआ में लगाये गये 8,930 रुपये नकद बरामद किये हैं कार्रवाई के दौरान कई अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे. एसआइ विनय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ललित उरांव बस पड़ाव में जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मौके से चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया. जबकि कई अन्य भाग निकले. पकड़े गये लोगों की तलाशी लेने के बाद उनके पास से कुल 8,930 रुपये नकद बरामद हुआ. पुलिस ने जुआरियों की पहचान दिलीप, मो इकबाल, सब्बू और धीरज के रूप में की है.

वहीं, मौके से फरार होने वालों में राजू आलम और डब्लू, सनोज तथा गणेश सहित अन्य अज्ञात लोग हैं. पुलिस ने बरामद नकद राशि और जुआ से संबंधित जब्त सामान को जब्ती सूची तैयार कर सीलबंद प्रदर्श के रूप में सुरक्षित कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >