गुमला में अपराधियों ने झोपड़ीनुमा ग्रीन होटल में लगायी आग, दो युवक पुलिस हिरासत में

घटनास्थल पर गुमला पुलिस पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ के लिए दो युवकों को पकड़ कर थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

गुमला : गुमला थाना से पांच किमी दूर अरमई बाइपास के समीप झोपड़ीनुमा ग्रीन होटल में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. घटना में झोपड़ी समेत होटल का पूरा समान जल कर राख हो गया. बताया जा रहा है कि छह माह पहले महिला मंडल से 30 हजार लोन लेकर अरमई निवासी दो महिला सुमति देवी व मैना देवी होटल शुरू की थी, ताकि होटल चला कर अपनी जीविका चला सके. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर महिलाओं से कहा-सुनी हो गयी थी. इसके बाद लड़कों ने देख लेने की धमकी दी थी.

इसके बाद रात को किसी ने होटल में आग लगा दी. सोमवार की सुबह लोगों ने घटना की जानकारी महिलाओं को दी. घटनास्थल पर गुमला पुलिस पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ के लिए दो युवकों को पकड़ कर थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद से दोनों महिलाएं सदमे में है कि अब उनका घर कैसे चलेगा और लोन कैसे चुकायेंगे.

Also Read: डायन बिसाही झाड़-फूंक करने वालों की तरफ फैलाया गया भ्रम है, गुमला में बोलीं छुटनी महतो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >