अग्निशमन विभाग ने दी आग से बचने की जानकारी

अग्निशमन विभाग ने दी आग से बचने की जानकारी

गुमला. सदर अस्पताल गुमला के परिसर में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण व बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मौके पर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, चिकित्सक सुनील राम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान प्रधान अग्नि चालक दीनानाथ शुक्ला और फिरोज मशरूर ने अस्पताल कर्मियों और वहां मौजूद आमलोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाये जाने वाले सुरक्षा मानकों की जानकारी दी. विभाग द्वारा डेमो (मॉक ड्रिल) के माध्यम से दिखाया गया कि अस्पताल जैसे भीड़ वाले स्थानों पर यदि शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव से आग लगती है, तो बिना घबराये उसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है. मौके पर सीएस ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है. ऐसी ट्रेनिंग से आपातकाल में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है.

टेंपो पलटा, चार युवक घायल

बसिया. तेतरा नवाटोली निवासी 30 वर्षीय नीतीश मिंज सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. नीतीश अपने साथी डेविड लकड़ा, आसिम तिग्गा और संजीत मिंज के साथ टेंपो की मरम्मत कराने व किसी अन्य निजी कार्य के सिलसिले में बसिया गया था. कार्य संपन्न करने के बाद जब सभी साथी टेंपो से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक कलिगा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में नीतीश मिंज को गंभीर चोट लगी हैं, जबकि टेंपो में सवार अन्य तीन साथियों को मामूली चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >