बिजली की तार से लगी आग, आम की बागवानी सहित सागवान जल कर राख

प्रखंड के बोडो गांव में मनरेगा से लगायी गयी आम बागवानी में शुक्रवार की दोपहर में बिजली तार से अचानक आग लग लगी. आग लगने से 100 आम के पौधे व 80 सागवान के पौधे जल गये.

प्रखंड के बोडो गांव में मनरेगा से लगायी गयी आम बागवानी में शुक्रवार की दोपहर में बिजली तार से अचानक आग लग लगी. आग लगने से 100 आम के पौधे व 80 सागवान के पौधे जल गये. साथ ही बागवानी की सुरक्षा के लिए लगाया गया घेरा भी पूरी तरह जल गया. बागवानी के ठीक बगल में लकड़ी टिंबर स्थित है, जो बाल-बाल बच गया.

आग की लपटें देख कर टिंबर में कार्य कर रहे मजदूर, लाभुक व स्थानीय ग्रामीणों ने मिल कर आग बुझायी. सूचना मिलने पर थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया. उक्त आम बागवानी बोडो निवासी दोलइत देवी की है, जो दो वर्ष पूर्व लगायी गयी थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. नहीं तो टिंबर में रखे करोड़ों रुपये की लकड़ी जल कर खाक हो जाती.

कृषि बागवानी पर प्रशिक्षण

पालकोट. प्रखंड की टेंगरिया पंचायत के नवाटोली गांव के किसानों के बीच स्वयंसेवी संस्था प्रदान द्वारा किसानों को कृषि बागवानी व सामूहिक नर्सरी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर प्रदान से राज टाइगर कुमार सिंह, राजेंद्र साहू, सोमनाथ साहू, बिमला देवी, मंगरी देवी, सुनीता इंदवार सहित अन्य किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >