भरनो. भरनो थाना चेकपोस्ट पर डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 2.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों (बस व वैन) की गहनता से जांच की गयी. सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पायी गयी. साथ ही अन्य वाहनों में भी कागजात व सुरक्षा उपकरणों की कमी पायी गयी. बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग चलने वाले बाइक चालकों पर भी कार्रवाई की गयी. व्यावसायिक रूप से चलने वाले कई वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ते मिले. ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की गयी. डीटीओ ने वाहन चालकों व मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. अभियान में थानेदार संतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
नियमों का पालन नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना
सघन वाहन जांच अभियान चलाया
