वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री घायल

वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री घायल

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू बड़काटोली गांव के रहने वाले 45 वर्षीय तेतरू उरांव व उसकी चार वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी सड़क दुर्घटना में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे करमडीपा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चल रहा है. घायल के परिजनों ने बताया कि बच्ची स्कूल गयी थी, जिसे लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. घटना में तेतरू के सर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट लग गयी है. जबकि बच्ची को भी सर और हाथ में चोट लगी है.

फंड नहीं दे रही है केंद्र सरकार : विधायक

कामडारा. सिसई विधानसभा के झामुमो विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कामडारा प्रखंड स्थित रेड़वा गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने ढोल मांदर बजा कर उनका स्वागत किया. विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक है. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा. यदि जंगली जानवरों से किसी तरह की कोई नुकसान होता है, तो मुझे सूचित करें, ताकि जानवरों से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जा सके. आज केंद्र सरकार हमें फंड नहीं दे रही, जिससे क्षेत्र का विकास रुक गया है. गांव के लोगों से कहा कि नशापान से दूर रहें. इधर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक श्री हीरो ने बताया कि हम जनता द्वारा चुन कर आये हैं और इन लोगों से आज मिलने आये हैं और इस क्षेत्र में लोगों के लिए बहुत काम करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >