सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और एक बेटी गंभीर

पालकोट थाना क्षेत्र के खोडेगेरा ग्राम निवासी 30 वर्षीय कुलदीप गोप और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी की बुधवार रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी.

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के खोडेगेरा ग्राम निवासी 30 वर्षीय कुलदीप गोप और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी की बुधवार रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब कुलदीप अपनी पत्नी जितनी कुमारी (24) और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल सिसई के जिंदा चट्टीटोली जा रहे थे. रात करीब 7:30 बजे नागफेनी नदी के पास रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कुलदीप की मौत हो गयी. जबकि इलाज के दौरान छोटी बेटी अंशिका ने भी दम तोड़ दिया. पत्नी जितनी और छह वर्षीय पुत्री मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के ससुर करमदयाल गोप ने बताया कि कुलदीप पिछले तीन साल से गोवा में मिस्त्री का काम करता था और कुछ दिन पहले ही रामनवमी मनाने घर आया था. पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर थाना में रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >