तीर्थयात्रा पर गया था परिवार, घर से छह लाख के जेवर व नकदी की चोरी

गुमला में तीर्थयात्रा पर गए परिवार के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, छह लाख के जेवर और नकदी लेकर हुए फरार। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुमला में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है. जहां सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी रामचंद्र साहू के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई. जब पूरा परिवार तीर्थयात्रा पर बनारस गया हुआ था. घर लौटने पर परिवार के होश उड़ गये. घर की खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ था और अंदर रखा सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था.

पीड़ित रामचंद्र साहू ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ 10 जुलाई को बनारस तीर्थ यात्रा के लिए गये थे. घर में ताला लगा हुआ था. 14 जुलाई को वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोर बाउंड्री फांदकर घर के परिसर में घुसे और खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और गोदरेज तथा बक्से में रखे कीमती जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गये.

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने का गले का हार, सोने की अंगूठी, 12 पीस नथिया, कान की बाली, छह जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया, एक इंडक्शन चूल्हा तथा 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं. चोरी गये जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि चोरों की पहचान हो सके. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >