उत्पाद विभाग ने महुआ शराब को लेकर चलाया अभियान, 16 लीटर महुवा शराब के साथ दो लोग हिरासत में

होली त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर उपायुक्त, उत्पाद अधीक्षक तथा एसडीओ के आदेश पर उत्पाद विभाग ने सोमवार को कुड़ू थाना क्षेत्र छापेमारी की

होली त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर उपायुक्त, उत्पाद अधीक्षक तथा एसडीओ के आदेश पर उत्पाद विभाग ने सोमवार को कुड़ू थाना क्षेत्र के सरनाटोली, जरियों, बंदुवा, चांपी गोपी टोला तथा अन्य गांवों में छापामारी अभियान चलाते हुए लगभग 16 लीटर महुआ शराब को जब्त किया.

दो आरोपी संजय गंझू बंधुवा तथा धनी उरांव चांपी गोपीटोला को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि उत्पाद अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार करमाली तथा कुड़ू पुलिस के सहयोग से आधा दर्जन गांवों में छापामारी अभियान चलाते हुए महुआ शराब बनाने के लिए तैयार हो रहे जावा महुवा को नष्ट कर दिये.

साथ ही लगभग 16 लीटर महुवा शराब के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया. उत्पाद अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार करमाली ने बताया कि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तथा अमन चैन व भाईचारा भरे माहौल में मनाने को लेकर उपायुक्त बाधमारे कृष्ण प्रसाद उत्पाद अधीक्षक तथा एसडीओ अरबिंद कुमार लाल के आदेश पर छापामारी अभियान चलाया गया. अवैध महुवा शराब को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >