फुटबॉल टूर्नामेंट में एवरग्रीन टीम बनी विजेता

लुंगटु पंचायत के निनई डिलगाटोली में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है. फाइनल मुकाबले में एवरग्रीन टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

बसिया. प्रखंड के लुंगटु पंचायत अंतर्गत निनई डिलगाटोली में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ. फाइनल मुकाबला एवरग्रीन और जोगो टीम के बीच खेला गया, इसमें पेनाल्टी शूटआउट में एवरग्रीन विजेता बना. विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रही टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया.

मुख्य अतिथि जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. जिप सदस्य ने कहा कि डिलगाटोली में हमेशा शांतिपूर्वक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता आया है, जिसका श्रेय आयोजन समिति को जाता है. उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की. कहा कि बसिया प्रखंड में अधिकांश दुर्घटनाएं नशापान और लापरवाही के कारण होती हैं, जिससे असमय जान-माल का नुकसान होता है.

अतिथि शशिकांत भगत ने कहा कि खेल के माध्यम से युवा खुद के साथ समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. लुंगटु मुखिया मोनिका लकड़ा ने भी विचार रखे. आयोजन को सफल बनाने में सुशील किशोर सोरेंग, सुधीर बरवा, राजेश सोरेंग, अनुरंजन बरला, सुजीत बरला, आशीष बरला, संजय सोरेंग, चंदकिशोर बरला सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >