ब्यूटी पार्लर से रोजगार करने के हुनर बताये गये

मिशन बदलाव चेन्नई की टीम ने बेलगांव में लगाया सेमिनार

गुमला. मिशन बदलाव चेन्नई की टीम ने गुमला शहर से सटे बेलगांव में सेमिनार लगाया. मिशन बदलाव चेन्नई महिला टीम की एस पुविता व अंजना टोप्पो ने बेलगांव में महिलाओं को सौंदर्य के क्षेत्र में रोजगार से कैसे जोड़ सकते हैं और महिलाएं खुद को इस क्षेत्र में किस तरह मजबूत बना सकती है. इन विषयों पर बातचीत की गयी. लोगों को जानकारी देते हुए सौंदर्य क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है. इन विषयों पर चर्चा की गयी. अंजना टोप्पो ने महिलाओं को मेहंदी में रोजगार को कैसे अपना सकते हैं. इन विषयों पर बात करते हुए एक छोटा सा मेहंदी कार्यक्रम व प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें दो विजेता महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. महिलाएं इसमें कैसे आगे बढ़ेंगी. इन विषयों पर भी काफी चर्चा की. मौके पर मिशन बदलाव के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, सदस्य एरिक जोसेफ, सूरज कुमार, सागर लकड़ा सहित महिलाएं मौजूद थीं.

उत्तरी के उमाकांत व दक्षिणी के बसंत बने अध्यक्ष

भरनो. प्रखंड के खरवागाढ़ा स्थित युवराज नगर में कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में जिला कमेटी के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक गंगा उरांव की उपस्थिति में प्रखंड व मंडल कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से उत्तरी भाग के मंडल अध्यक्ष उमाकांत शाही, दक्षिणी भाग के मंडल अध्यक्ष बसंत उरांव, उपाध्यक्ष हाकिम खान, अजहर अली, विजय खलखो, जगरनाथ उरांव, सचिव मीर गुलजार, पंकज उरांव, कोषाध्यक्ष संजय राम महली, आमंत्रित सदस्य पतितपावन शाही, साबिर फरास, रश्मि लकड़ा, महासचिव प्रवीण उरांव, पैरो कुमारी को मनोनीत किया गया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड कमेटी में और पदधारियों को जोड़ा जायेगा. साथ ही पंचायत व बूथ कमेटी का भी पुनर्गठन किया जायेगा. पर्यवेक्षक गंगा उरांव ने सभी पदधारियों को निष्ठापूर्वक समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >