हाथी ने पांच घरों को तोड़ा, चट कर गया अनाज

हाथी ने पांच घरों को तोड़ा, चट कर गया अनाज

कामडारा. प्रखंड के बुरुहातु आमटोली व कुदा बनटोली में हाथी ने पांच घरों को तोड़ दिया है. यह घटना बीते बुधवार की रात की है. बताया जा रहा रहा है कि हाथी भ्रमण करते हुए कुदा बनटोली में इमील तोपनो के मकान को तोड़ कर घर में रखे धान को चट कर डाला. बगल में ममता तोपनो के घर की दीवार को तोड़ कर घर में रखे अनाज को चट कर दिया. वहीं एक और ग्रामीण के घर को नष्ट कर घर में रखे अनाज को बर्बाद कर दिया है. इसके बाद सरिता पंचायत के बुरुहातु आमटोली में सोमारी तोपनो के घर पहुंच कर घर की दीवार को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को चट कर दिया. वहीं बगल में दुलारी सुरीन के घर को भी क्षतिग्रस्त कर अनाज को चट कर दिया. घटना के बाद वह हाथी किसनी गांव पहुंचा. इसकी खबर लगते ग्रामीण एकजुट होकर हाथी का ेभगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. घटना की खबर लगते वन कर्मियों की टीम गुरुवार की सुबह किसनी गांव पहुंची और यथास्थिति से अवगत होने के बाद उक्त हाथी की भगाने में जुट गये हैं. समाचार भेजे जाने तक वनकर्मी हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >