पत्थर से कूच कर वृद्ध महिला की हत्या

चैनपुर थाना के भठोली गांव में घटी घटना, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चैनपुर. चैनपुर थाना के भठोली गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत व आक्रोश का माहौल है. घटना के संबंध में मृतका के पुत्र कमलेश रौतिया ने जानकारी देते बताया कि उनकी माता पकरीटोली स्थित अपने एक रिश्तेदार की दशकर्म में शामिल होने गयी थी. वहां से लौट कर वह घर आयी. परिजनों द्वारा खाना खाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने कुछ देर बाद खाने की बात कही और अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली. उसकी बेटी उसी गांव के दूसरे टोली में रहती है. इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ. परिजनों को आशंका जतायी है कि इस विवाद के क्रम में उसकी माता की हत्या कर दी गयी. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूरा मामला डायन-बिसाही से जुड़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार शांति देवी के घर में खाना नहीं बना था. क्योंकि सुबह का उसका खाना बचा हुआ था. इस बात से नाराज होकर शांति देवी अपनी बेटी व दामाद के घर शाम सात बजे खाना खाने के लिए जा रही थी. बेटी के घर जाने के क्रम में एक गली है, जहां बालेश्वर रौतिया, लालमोहन रौतिया व धर्मराज रौतिया ने शांति देवी को गाली-गलौज करते हुए यह कहा कि यह औरत डायन है और इसने गांव के कई लोगों की जान ली है. इसको आज खत्म कर देंगे. यह कह कर मारपीट करने लगे. यह सभी बात उसकी बहू बिंदिया कुमारी ने देख सुन अपने पति कमलेश रौतिया को बुलाने घर गयी. बिंदिया कुमारी ने बताया इससे पहले भी लालमोहन तलवार लेकर एक बार घर आया था और डायन को काट देंगे बोल कर कहा था. यह लोग मुझे भी मार सकते हैं. बोल कर डर से वह अपने सास को बचाने नहीं गयी. इसके बाद वहां से उन लोगों ने शांति देवी को कहीं ले गये. फिर अगले सुबह 26 जनवरी की सुबह छह बिंदिया कुमारी की बड़ी सास ने बताया की कुशल आंबा के पास रोड के नीचे खून से लथपथ शांति देवी मरी पड़ी है. बेरहमी से पत्थर से माथा को कुचल कर मारा गया था. उसके बाद बिंदीया कुमारी ने उन तीनों का नाम से प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपी को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >