महासदाशिव मंदिर की आठवीं वर्षगांठ 19 व 20 को

महासदाशिव मंदिर की आठवीं वर्षगांठ 19 व 20 को

गुमला. मरदा स्थित महासदाशिव मंदिर समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई. बैठक में मंदिर की आठवीं वर्षगांठ के सफल आयोजन पर चर्चा की गयी. मंदिर की आठवीं वर्षगांठ 19 व 20 फरवरी को मनायी जायेगी. बैठक में आठवीं वर्षगांठ को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया. साथ ही कार्यक्रम की जानकारी हर पंचायत तक पहुंचाने के लिए पंपलेट वितरण करने, बैनर व स्टीकर लगाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए बैठक में उपस्थित सदस्यों को प्रचार सामग्री सौंपी गयी. इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन के लिए दान स्वरूप प्राप्त होने वाली सामग्रियां पत्तल, चावल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से एकत्रित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक कलेक्शन प्वाइंट बनाया जायेगा. इन कलेक्शन प्वाइंट्स की जिम्मेदारी मंदिर समिति के नामित सदस्यों को सौंपी गयी. समिति के अध्यक्ष विज्ञान कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन कलशयात्रा के साथ की जायेगी. कलशयात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालु शामिल होंगे. कलशयात्रा के दौरान एक आकर्षक झांकी निकाली जायेगी और भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर से आचार्य व साधु-संतों का आगमन होगा. विशेष रूप से त्र्यंबकेश्वर (नासिक) से 11 आचार्य, बद्रीविशाल स्थित शंकराचार्य आश्रम से ब्रह्मचारी मुकुंदा नंद महाराज, विद्या आश्रम गुरुकुल बनारस से 15 छात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. कार्यक्रम में साधु संतों का प्रवचन व भव्य बनारस गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. बैठक में मुख्य संयोजक अनिरुद्ध सिंह, सचिव जगदीश सिंह, जगनारायण सिंह, सच्चिदानंद पांडा समेत मंदिर समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >