कार व पुलिस वाहन की टक्कर में आठ लोग घायल

घटना

गुमला. रांची-गुमला नेशनल हाइवे स्थित खोरा भकुआटोली के समीप कार व पुलिस वाहन की टक्कर में दो मासूम समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों को पेट्रोलिंग पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में बरगांव मकुंदा गांव निवासी मनोज टोप्पो (40), पत्नी खुशमारेन टोप्पो (30), जयतुन टोप्पो को अधिक चोट लगी, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है. जानकारी के मुताबिक सभी खड़ियापाड़ा शादी समारोह से भाग लेकर अपने गांव मुकुंदा जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे पुलिस वाहन रोड में सड़क बनने के कारण एक ही साइट के रोड में चल रहे थे. पुलिस वाहन अचानक बायां मोड़ कर दूसरे रास्ते की ओर जाने लगे, तभी सामने से कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. कार में सवार सभी लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >