पूजा की तैयारियों पर होगा विचार-विमर्श, सफल आयोजन के लिए नयी कमेटी का भी होगा गठन
बसिया, गुमला : दुर्गा पूजा समिति बसिया की आवश्यक बैठक छह सितंबर को शाम छह बजे स्थानीय धर्मशाला परिसर में होगी. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा.
समिति के अध्यक्ष किस्टो प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नयी कमेटी का गठन भी बैठक में किया जायेगा. उन्होंने समिति के सदस्यों और संबंधित लोगों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है.
