सड़कों पर न बहने दें घरों का गंदा पानी : सीओ

स्वच्छ घाघरा अभियान शुरू, पब्लिक व प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

घाघरा. स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा को लेकर घाघरा में सफाई अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई. प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने अभियान में अपनी भागीदारी निभायी. अभियान के तहत पांच ट्रैक्टर व जेसीबी के साथ सभी सड़क पर निकले और सड़क के किनारे वर्षों से पड़े गंदगी के अंबार को ट्रैक्टर में उठा कर निर्धारित जगह पर इकट्ठा किया. अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि जैसा आप अपने घर को स्वच्छ व सुंदर रखते हैं. वैसे अपने घरों के बाहर भी स्वच्छता बनाये रखें. घाघरा की सुंदरता स्वतः बढ़ जायेगी. अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि घरों का गंदा पानी सड़कों पर निकलने नहीं दें. अपने घर के बाहर सोखता गड्ढा बनायें, ताकि पानी उसमें चला जाये. अभियान में सीओ खाखा सुशील कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार, थानेदार मोहन कुमार सिंह, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, मुखिया योगेंद्र भगत, बिपिन बिहारी सिंह, कृष्णा लोहरा, अशोक उरांव, प्रकाश उरांव आदि शामिल थे.

समिति के पुनर्गठन व वनभोज पर चर्चा

बसिया. चीक बड़ाइक समाज की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के सरहुल बगीचा कोनबीर में गोपाल बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29 मार्च को प्रखंड समिति के पुनर्गठन व वनभोज कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. समाज की आगामी बैठक 22 फरवरी को सरहुल मैदान में होगी. बैठक में शशिकांत बड़ाइक, पीसी बड़ाइक, अमृता देवी, लालू बड़ाइक, राम बड़ाइक, करमचंद्र बड़ाइक, तीज मोहन बड़ाइक, प्रकाश बड़ाइक, घूरन बड़ाइक, अजय बड़ाइक, नारायण बड़ाइक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >