विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, डीसी ने तकनीकी विभागों की समीक्षा की

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने समीक्षा बैठक में सभी पूर्ण हो चुकी विकास योजनाओं को 15 अगस्त तक हैंडओवर करने का निर्देश दिया है. उन्होंने विकास योजनाओं की नियमित मोनिटरिंग और कार्यों में तेजी लाने को कहा है.

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग (एमआई), ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी), सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी), राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी), वाटर वेज और विद्युत विभाग के कार्यों की जानकारी ली गई.

कतरी परियोजना पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

वाटर वेज विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कतरी परियोजना का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है. उपायुक्त ने परियोजना से जुड़ी आगामी कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं को 15 अगस्त तक संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं को जल्द पूरा करने और विभिन्न कारणों से लंबित पड़े कार्यों को संवेदकों के साथ समन्वय स्थापित कर गति देने को कहा.

चैनपुर सीएचसी और बीपीएचयू निर्माण को प्राथमिकता

भवन निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने चैनपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने को भी कहा. उपायुक्त ने जिले में चल रहे सभी मरम्मत कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने, सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अस्पताल परिसर में सीपेज की समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश

आरसीडी, विशेष प्रमंडल समेत अन्य तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >