भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की

भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की

गुमला. चैती दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा, पंडित शैलेश मिश्रा ने करायी. यजमान के रूप में विजय सोनी मौजूद थे. मौके पर संगीता कुमारी, रेणु कुमारी, निर्मला कुमारी, सुलेखा कुमारी, वेदना कुमारी, रेशमा कुमारी, गरिमा देवी, प्रदीप भैया, गणपति भैया इन सभी का विशेष योगदान है. मौके पर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी, सचिव सरजू प्रसाद साहू, सुदेश सौरभ, रितेश कुमार, राजेश गुप्ता ,महेश गुप्ता, राजीव कुमार, महेश प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, रंजन सोनी, निर्मल गोयल, जयंत मुखर्जी, निर्मल अग्रवाल, किशोर फोगला, नितेश लाल, अनूप गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद थे.

विराट हिंदू सम्मेलन कल

कामडारा. प्रखंड के कोंडेकरा गांव में 23 मार्च विराट हिंदू सम्मेलन सह सरना सनातन जागरण सभा का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीराम रेखाधाम से बाबा श्री श्री 1008 श्री उमाकांत प्रपन्नाचार्य जी महाराज मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य सरना सनातनियों को संगठित करना, लोगों में धर्म निष्ठा जागना, देश की अखंडता, शांति और क्षेत्र में आपसी सौहर्द बनाना है.

पवित्र क्रूस के समीप की गयी सफाई

पालकोट. प्रखंड के देवगांव पारिस के बरडीह गांव के युवाओं द्वारा पवित्र शुक्रवार को लेकर बरडीह पर्वत शिखर पर बनाये गये पवित्र क्रूस के समीप घास व झाड़ियों की सफाई की. साफ-सफाई में पास्कल कुल्लू, सुधीर कुल्लू, विनय केरकेट्टा, अमित सोरेंग, गुलशन कुल्लू, किस्टोफर कुल्लू, अंकित कुल्लू, मनीष कुल्लू, अर्पण कुल्लू, नितेश कुल्लू, मुकेश कुल्लू, अजीत कुल्लू, अरुण कुल्लू, पंकज डुंगडुंग आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >