उपायुक्त ने मतदान केंद्र में एसआइआर कार्यों का जायजा लिया

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और बीएलओ को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

गुमला: गुमला जिला में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने गुमला सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय एवं हरिजन विद्यालय के अस्थायी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ द्वारा किये जा रहे एसआइआर कार्यों तथा ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.

इस दौरान उपायुक्त निर्देश दिया कि 22 जुलाई से पूर्व सभी एन्यूमरेशन प्रपत्रों का संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये. उपायुक्त ने 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए 2 की बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं प्रपत्र भरने व ऑनलाइन डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की करते हुए मौके पर उपस्थित बीएलओ के संदेहों का समाधान किया.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाये, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके. उपायुक्त ने अभियान को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए कार्य में और अधिक तेजी लाते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >