रात होते ही छा जाता है अंधेरा, सांप-बिच्छू के खतरे से सहमे ग्रामीण, उपायुक्त से लगाई गुहार

गुमला के नाथपुर गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं. अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू का डर बना हुआ है, डीसी से समस्या के समाधान की मांग की गई है.

गुमला: पालकोट प्रखंड के नाथपुर गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीण नवीन कुमार गोप ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की गुहार लगायी है.

कृषि फीडर से होती है बिजली की आपूर्ति

आवेदन में बताया गया है कि नाथपुर गांव में बिजली की आपूर्ति कृषि फीडर से की जाती है. इसके कारण गांव में नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है. बार-बार बिजली बाधित होने से ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. खासकर रात के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- गुमला में शौच के लिए घर से बाहर निकले बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि रात में अंधेरा रहने के कारण गांव में सांप-बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है. इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव की बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.

उपायुक्त से स्थायी समाधान की मांग

नवीन कुमार गोप ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है. उन्होंने गांव की बिजली व्यवस्था की जांच कराने, जरूरी सुधार करने और नियमित और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से नाथपुर की बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड में खनिज खोज का बदलेगा तरीका, एआई-एमएल से तेजी से मिलेंगे नए भंडार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >