प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले के पुग्गू नवाटोली निवासी गीता कुमारी लकड़ा (56 वर्ष) साइबर ठगी का शिकार हो गयी. उन्होंने गुमला थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है. गीता कुमारी के भारतीय स्टेट बैंक गुमला शाखा में वेतन और पेंशन, दो खाते हैं. सात जून 2026 को उनके वेतन खाते में 3,000 रुपये जमा हुए. अगले दिन बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने पहले उनके वेतन खाते में राशि भेजी और फिर उसे पेंशन खाते में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद ठगों ने उनके पेंशन खाते से कुल 72,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली. बैंक जांच में सामने आया कि ठगी की राशि इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खाते में यूपीआई के माध्यम से भेजी गई है. घटना की जानकारी मिलने पर गीता कुमारी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. उनका शिकायत नंबर 33406260006160 है. साइबर सेल गुमला ने उन्हें बताया कि ठगी की गयी राशि को संबंधित खाते में होल्ड कर दिया गया है.
पेंशनधारी महिला से 72,500 रुपये की साइबर ठगी

पेंशनधारी महिला से 72,500 रुपये की साइबर ठगी
Copied link
पेंशनधारी महिला से 72,500 रुपये की साइबर ठगी