झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई

Crime News Jharkhand: पुलिस बकरी चोरों का पीछा करते हुए उस जगह पहुंची, जहां गाड़ी छोड़कर चोर भागे थे. गाड़ी के साथ दो बकरियों को जब्त कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल से चोरों को खदेड़कर धर दबोचा और जमकर धुलाई कर दी. राहुल कुशवाहा को गंभीर चोट लगी है. गोलुआ खान का दायां पैर, गोलू खान का हाथ, पुस्तक दास का बायां पैर टूट गया है.

Crime News Jharkhand| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिला अंतर्गत डुमरी थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को 4 बकरी चोरों को खदेड़कर जंगल से पकड़ा और उनकी जमकर कुटाई कर दी. इसके बाद सभी चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों का इलाज सीएचसी डुमरी में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपियों में राहुल कुशवाहा (24) पिता शोभा कुशवाहा, ग्राम रायकेरा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा, गोलुआ खान (44) ग्राम बीमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर, गोलू खान (24) पिता इनायत खान ग्राम अंबिकापुर, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा एवं पुस्तक दास (21) पिता लब्दू दास, ग्राम महेशपुर, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा शामिल हैं. सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं.

मुखिया की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस ने यह भी कहा कि ये चारों सोमवार को गोलुआ खान की कार (नंबर CG13Z9112) में बकरी लादकर भागने के दौरान कोकावल गांव में घुसे. इसकी सूचना उदनी मुखिया डेविड मिंज ने डुमरी थाना को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवाडीह चौक और जायरागी चौक पर बेरिकेडिंग की, जिसे देख चोर रजावल की ओर भागे. यहां से आगे सड़क नहीं थी. इसकी वजह से चोर गाड़ी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये.

पब्लिक की पिटाई से बकरी चोर गंभीर रूप से घायल

पुलिस बकरी चोरों का पीछा करते हुए उस जगह पहुंची, जहां गाड़ी छोड़कर चोर भागे थे. गाड़ी के साथ दो बकरियों को जब्त कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल से चोरों को खदेड़कर धर दबोचा और जमकर धुलाई कर दी. राहुल कुशवाहा को गंभीर चोट लगी है. गोलुआ खान का दायां पैर, गोलू खान का हाथ, पुस्तक दास का बायां पैर टूट गया है.

गोलुआ खान ने बनाया था बकरी चोरी का प्लान

घायल गोलू खान ने बताया कि उन तीनों को गोलुआ खान ने फोन करके अपने घर के पास बीमड़ा गांव में बुलाया था. इसके बाद गोलुआ खान बकरी चोरी का प्लान बताया. फिर सभी मिलकर उसी की कार से रात 9 बजे निकले. रास्ते में लोरो घाट के पास खाना खाया. चैनपुर होकर डुमरी घुसे, जहां से जैरागी रोड होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक करीब रात 2 बजे पहुंचे. वहां एक बस्ती के पास लोग गाड़ी में बैठे रहे और दो लोगों ने जाकर दो बकरियां चुरायी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जंगल में दौड़ाकर ग्रामीणों ने बकरी चोरों को पकड़ा

इसके बाद एक और घर के पास रुके, जहां कुछ लोग थे. उन लोगों को शक हुआ, तो सभी वहां से फिर डुमरी की ओर भागे, लेकिन तब तक सभी सड़कों पर ब्रेकर लगा दिये गये. इसके वजह से गांव बंदुआ, मझगांव, औखरगढ़ा, लुच्चुतपाठ में भागते रहे. अंत में पब्लिक की वाली भीड़ को देखते हुए रजावल गांव के समीप रास्ता आगे नहीं होने के कारण गाड़ी खड़ी करके जंगल में भाग गये. उग्र भीड़ ने सभी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया.

डुमरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने चोरों को घटनास्थल से अपने कब्जे में लिया और सीधे सीएचसी डुमरी ले आयी, जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराकर गुमला भेज दिया गया. डुमरी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

26 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? रसोई गैस कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा, यहां देखें

Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

आतंकवाद पर राजनीति! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?

Naxal Encounter: लातेहार में नक्सल कमांडर मनीष का ‘द एंड’, CRPF हमलों के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मार गिराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >