जारी. एसआइआर 2026 के तहत जारी प्रखंड में दावे-आपत्ति के निष्पादन का काम तेजी से चल रहा है. इस काम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है.
मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने में मदद
कमेटी के अध्यक्ष जोय कुजूर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत हो चुके मतदाताओं का नाम हटाने और सुधार कराने को लेकर कई मतदाताओं को परेशानी हो रही है. ऐसे मतदाताओं को उनके संबंधित बीएलओ से संपर्क कराया जा रहा है. साथ ही जरूरी दस्तावेज जमा करने में भी मदद की जा रही है.
कोई योग्य मतदाता नहीं छूटे
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है. इसलिए कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटे, इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. साथ ही एसआइआर के कार्य में प्रशासन का सहयोग भी किया जा रहा है.
