आवास योजना के लंबित कार्यों को पूरा करें : डीसी

पीएम जनमन योजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की उच्च स्तरीय बैठक

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समुदायों के लिए आवास, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर तेजी लाना था. उपायुक्त ने आवास योजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें. बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले में इस योजना के अंतर्गत 23 सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये. पेयजल आपूर्ति के संबंध में पीएचइडी को त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये, जबकि विद्युत विभाग को बिजली से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया. वित्तीय समावेशन को लेकर उपायुक्त ने एनपीसीआइ और आधार लिंकिंग की समीक्षा की. उन्होंने एलडीएम गुमला को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर सभी लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के निर्देश दिये, ताकि सरकारी लाभ सीधे उन तक पहुंच सके. बैठक में मुख्य रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, एलडीएम गुमला, पीएचइडी और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >