रांची के नेत्र सर्जन के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में की शिकायत

रांची के नेत्र सर्जन के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में की शिकायत

गुमला. गुमला कोर्ट के अधिवक्ता डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी शैलेंद्र नेहरू ने रांची के नेत्र सर्जन डॉक्टर राजीव रंजन के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग गुमला में शिकायत दर्ज करायी है. श्री नेहरू ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष 17 सितंबर 2025 को डॉक्टर राजीव रंजन से अपनी आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनके आंखों की पट्टी खोली गयी तो उन्हें काफी कम दिखायी देने लगा. उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी, तो उन्होंने आंख में नियमित रूप से दवा लगाने की बात कही. श्री नेहरू ने बताया कि नियमित रूप से दवा चलने के बाद भी आंख की रोशनी में कमी बनी रही, तो उन्होंने फिर से पटना में अपने आंख का ऑपरेशन कराया. श्री नेहरू ने बताया कि पटना में डॉक्टर द्वारा बताया गया कि पूर्व में उनके आंख का पूरा ऑपरेशन नहीं किया गया है. इस कारण उन्हें पूर्ण रूप से नहीं दिखायी दे रहा था. श्री नेहरू ने बताया कि पूर्व के डॉक्टर को काम का ज्ञान नहीं है. उन्होंने अपने कमाई के लिए जबरदस्ती उनके आंख का ऑपरेशन किया, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई. इधर, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग गुमला द्वारा पत्र जारी कर डॉक्टर राजीव रंजन को 20 फरवरी तक आयोग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है. यदि निर्धारित तिथि तक डॉक्टर राजीव रंजन द्वारा पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो जिला आयोग आगे की कार्रवाई करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >