रसोई गैस संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु कोषांग बना

मोबाइल पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

मोबाइल पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं शिकायत गुमला. गुमला जिला प्रशासन ने अमेरिका–ईरान तनाव के कारण घरेलू रसोई गैस आपूर्ति पर पड़ रहे असर को देखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रसोई गैस शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गठित इस कोषांग की वरीय प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) गुमला, संगीता केरकेट्टा को बनाया गया है. यह कोषांग जिला स्थापना शाखा, गुमला में कार्यरत रहेगा. आम नागरिक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (राजपत्रित/रविवार अवकाश को छोड़कर) अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. उपभोक्ता सोमवार व मंगलवार को मोबाइल नंबर 9835854217 व 7763979688, बुधवार व गुरुवार को 9835998466 व 9798762109 तथा शुक्रवार व शनिवार को 9572481831 व 8340946811 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन सीधे कोषांग में भी जमा किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >