बिहार और गुमला के 4 ड्रग्स कारोबारी 40 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

Brown Sugar Racket in Gumla: गुमला पुलिस ने नशे के 4 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन, वजन करने की मशीन और 10 लाख रुपए से अधिक नकद बरामद किये हैं. एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बुधवार को यह जानकारी दी. एसपी ने ड्रग्स का कारोबार करने वालों को चेतावनी दी है कि वे इस कारोबार से तौबा कर लें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Brown Sugar Racket in Gumla| गुमला, जगरनाथ पासवान : गुमला पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ब्राउन शुगर के 4 धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये चारों बिहार और गुमला के रहने वाले हैं. इनलोगों के पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख रुपए से अधिक नकद राशि बरामद हुई है. गिरफ्तार कारोबारियों में बिहार के आकाश राज उर्फ आकाश पासवान (21), गुमला के चाहा बैरागी बागान निवासी बादल साहू (33), मनीत कुमार (32) और छोटू साहू उर्फ जनेश्वर साहू (25) हैं. चारों कोरोबारियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

लक्ष्मण नगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की मिली थी जानकारी

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को सत्यापित करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

छापेमारी दल में शिवशंकर मरांडी समेत ये पुलिस अधिकारी थे शामिल

दल में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक गुमला शिवशंकर मरांडी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गुमला महेंद्र कुमार करमाली, पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, सअनि सुनील कुमार, सअनि हेमा देवी सहित गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी दल छापामारी करने के लिए जब लक्ष्मण नगर पहुंचा, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस दल ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश राज उर्फ आकाश पासवान के घर से 10 ग्राम ड्रग्स मिले

उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आकाश राज उर्फ आकाश पासवान बताया. उसकी तलाश लेने पर उसके पास से करीब 10 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद हुआ. आकाश की निशानदेही पर पुन: छापेमारी दल ग्राम चाहा पहुंचा, तो पुलिस को देखकर 2 व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया. छापामारी दल ने दोनों को पकड़ लिया. इन्होंने अपना नाम बादल साहू और छोटू साहू बताया.

मनीत कुमार के घर मिले 10 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.13 लाख रुपए

उनकी तलाशी लेने पर बादल साहू के पैकेट से 12 ग्राम ब्राउन शुगर, 35,700 रुपए और 2 मोबाइल फोन मिले. छोटू साहू के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक वेट मशीन और एक मोबाइल फोन मिला. दोनों की निशानदेही पर छापेमारी दल मनीत कुमार के घर पहुंचा. वहां से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक वेट मशीन और 10.13 लाख रुपए मिले.

बादल और छोटू साहू के खिलाफ थाने में दर्ज हैं मुकदमे

चारों के पास से बरामद सभी सामानों को विधिवत रूप से जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों में से बादल साहू और छोटू साहू के खिलाफ पूर्व से थाना में मामला दर्ज है. बादल साहू के खिलाफ गुमला थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज है. वहीं, छोटू साहू के खिलाफ गुमला थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है.

मादक पदार्थों की कार्रवाई करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे – एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ब्राउन शुगर, गांजा सहित अन्य नशीले प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले या तो नशे का कारोबार छोड़ दें या गुमला छोड़ दें. प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Weather Forecast: झारखंड में 6 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश, जानें अब तक कितना बरसा मानसून

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से 3 को किया गिरफ्तार

चाईबासा से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Hul Diwas in Ranchi: संताल हूल दिवस पर जागृत हुई आदिवासी प्रतिरोध की स्मृति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >