रायडीह. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व अबुआ आवास योजना समेत अन्य आवास योजनाओं में संविदा पर नियुक्त पदाधिकारियों व कर्मी अपने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. पहले कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद हड़ताल पर रहे. कर्मियों ने बताया की हमारी मांगों को लेकर हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हमारी मांगें है कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों का मासिक मानदेय को बदल कर ग्रेड पे का निर्धारण किया जाये. सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी व कर्मियों को योजना कार्य के नियमित अनुश्रवण एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए देय मासिक मानदेय का पांच प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण भत्ता दिया जाये. सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को अकारण योजना कार्य से विमुक्त/हटाने की परिस्थिति में विभाग स्तर से अपील करने का अवसर प्रदान किया जाये. इसके लिए विभागीय स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया जाये.
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी
