गुमला में बारिश के बीच ब्रदर एफसी ने जीता जिला फुटबॉल लीग का खिताब

गुमला के चाहा मैदान में बारिश के बीच खेले गए जिला फुटबॉल लीग के फाइनल में ब्रदर एफसी ने रेड आर्मी को हराकर खिताब अपने नाम किया. देखें पूरी खबर,

गुमला: शहर के चाहा मैदान में रविवार को बारिश के बीच जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया. रोमांचक मुकाबले में ब्रदर एफसी ने रेड आर्मी गुमला को हराकर खिताब अपने नाम किया. बारिश के बावजूद मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों का उत्साह भी देखने को मिला.

गुमला के रग-रग में बसा है फुटबॉल- सांसद

फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि फुटबॉल गुमला की पहचान है और यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. खेल के माध्यम से युवा अपना भविष्य संवारने के साथ जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं. खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किये जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस

'खेल युवाओं को सिखाता है अनुशासन'

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है. गुमला में फुटबॉल के प्रति लोगों का जुनून यहां की मजबूत खेल प्रतिभा को दर्शाता है. उन्होंने खिलाड़ियों से हार से निराश नहीं होने और लगातार मेहनत करते रहने की अपील की.

विजेता टीम को दी गई ट्रॉफी

मौके पर कांके सीओ अमित भगत, डीएसओ प्रवीण कुमार, संत इग्नासियुस हाई स्कूल के प्राचार्य फादर मनोहर खोया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, नगर अध्यक्ष जय सिंह, रफी अली, अमित एक्का, प्रदीप राम समेत जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉबर्ट टोप्पो ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय और ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. फाइनल के बाद विजेता ब्रदर एफसी की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन और कॉमेंटेटर की भूमिका सजित पन्ना ने निभाई.

ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >